Home » आगरा विवि कर्मचारी संघ का धरना हुआ समाप्त, इतने कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

आगरा विवि कर्मचारी संघ का धरना हुआ समाप्त, इतने कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

by admin

आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी संघ का धरना मंगलवार शाम को खत्म हो गया। गौरतलब है कि कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए और कर्मचारियों की प्रमोशन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से जारी था। कर्मचारी संघ के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया था की विश्वविद्यालय की अभियान में दो-तीन बैठकें हुई थी जिसमें विश्व विद्यालय, शिक्षक और छात्र हित में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए थे लेकिन कर्मचारियों के प्रमोशन की मांगों को अनदेखा कर दिया गया था जिसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का कदम उठाया था।

मंगलवार शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारी संघ से मुलाकात की और उनकी सभी रुके हुए प्रमोशन को जारी करने के साथ-साथ सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया जिसके बाद कर्मचारी संघ ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉक्टर गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि लगभग 37 कर्मचारियों को प्रमोशन के लेटर जारी कर दिए गए हैं।

हालांकि कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी पीड़ा से अवगत कराया कि उनसे सभी काम छीनकर एजेंसियों को दे दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनसे कोई भी काम छीने नहीं गए हैं और ना ही ऐसा करने का उनका प्रयास है जो भी काम उन्हें मिले उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें।

Related Articles

Leave a Comment