Home » श्रमिक और मजदूरों से मिल उनकी समस्याओं को जानने का किया प्रयास

श्रमिक और मजदूरों से मिल उनकी समस्याओं को जानने का किया प्रयास

by pawan sharma

मथुरा। देशभर के ईट भट्टा मजदूरों की तमाम समस्याओं के समाधान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए देश भर की श्रमिक यूनियन ने मिलकर एक राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति के सदस्य ईट भट्टो पर जाकर वहां काम करने वाले श्रमिक व मजदूरों की विभिन समस्याओं को जानेंगे। समिति के इस प्रयास को उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन और राष्ट्रीय ग्रामींण मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम शर्मा आगे बढ़ाने में लगे हुए है।

शुक्रवार को तुलाराम शर्मा मथुरा की माठ तहसील पहुँचे। इस क्षेत्र में संचालित चार से अधिक ईट भट्टो पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने दौरा किया। तुलाराम शर्मा ने ईट भट्टो पर काम कर रहे मजदूरों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और सरकार की ओर से मजदूर के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद तुलाराम शर्मा ईट भट्टा श्रमिको के बच्चों के लिए संचालित शिक्षा केंद्र पर भी पहुँचे जहाँ शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से वार्ता की और बेहतर शिक्षा मिल रही हैं या नही इसकी जानकारी भी ली। इस दौरान तुलाराम शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स भी दिए।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि आज ईट भट्टो में काम करने वाले मजदूरो से वार्ता कर उन्हें मिल रही बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। इन मजदूरो ने शौचालय और मजदूरी समय से न मिलने की बात कही है। इन समस्याओं को गंभीरता से लिया है और उनका समाधान कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment