Home » गायों को नहीं मिल रहा भूसा, सूखी धान खिलाई जा रही, बदहाल है नगरपालिका की गौशाला

गायों को नहीं मिल रहा भूसा, सूखी धान खिलाई जा रही, बदहाल है नगरपालिका की गौशाला

by pawan sharma

एत्मादपुर (आगरा)। नगर पालिका परिषद एत्मादपुर द्वारा संचालित गोशाला में बदइंतजामी के चलते ठंड और भूख से पशु बेहाल हैं। ठंड में कांपते पशुओं की ओर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। रनपई के निकट कूड़ा निस्तारण केन्द्र के समीप करोड़ों की लागत से बनी गौशाला महज शोपीस बनकर रह गई है। गोशाला में पशुओं को रखने की क्षमता के मुकाबले बहुत कम पशु होने के बाद भी उनकी सही से देखभाल नहीं पा हो रही है। वर्तमान में करीब पांच दर्जन गाय और गौवंश गोशाला मौजूद हैं। गौशाला में इन गायों की हालत खुद बयां कर रही है कि उन्हे खाना-पीना सही से नहीं मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो पशुओं को दाना तो बिल्कुल भी नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ सूखी धान पियार ही पशुओं को दिया जा रहा है। पशु भूखे ही रहने को मजबूर हैं। यही नहीं पशुओं को ठंड से बचाने के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। खुले में इस भीषण ठंड में भी बंधे रहते हैं। इस सम्बन्ध में नगर पालिका के ईओ का कहना है कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया जा रहा है। देखभाल के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त है।नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में गायों के भोजन के पर्याप्त पैसा शासन से आ रहा है। इसके बाद गायें और गौवंश भूखे रखे जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हर माह लाखों का घोटाला गायों के भोजन के नाम पर हो रहा है।

कूड़ा केन्द्र में नहीं पहुंच रहा कचरा

नगर भर से कचरा एकत्रित कर उसके निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनाया, लेकिन यह भी महज शोपीस बनकर रह गया। यहां कचरा पहुंच ही नहीं रहा तो आखिर जा कहां रहा है।

Related Articles

Leave a Comment