Home » दुश्मनों से लोहा लेने और सेना में शामिल होने के लिए तैयार हो रही हैं आगरा की बेटियां

दुश्मनों से लोहा लेने और सेना में शामिल होने के लिए तैयार हो रही हैं आगरा की बेटियां

by pawan sharma

आगरा। आतंकियों के मंसूबो को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना के जवान देश की सीमाओं पर तैनात है और आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद भी हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी भारत माता की सुरक्षा में जान लुटाने वीर सपूतों की कोई कमी नही है। भारतीय सेना में जाने वाले युवा वर्ग आज भी देश सेवा और आतंकियों से लोहा लेने के जज्बे से लबालब नजर आ रहे हैं। देश सेवा के लिए फौज में जाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आगरा जिले के कुछ ऐसे भी गांव है जहाँ लड़को के साथ लड़कियां भी सेना में जाने के लिए खूब पसीना बहा रही है। इन लड़कियों में देश सेवा का जज़्बा अलग ही दिखाई दे रहा है। सेना में शामिल होने के लिए सुबह शाम लड़किया ग्रुप बनाकर तैयारियां करने में लगी हुई है। दौड़ लगाने के साथ साथ विभिन्न प्रकार के व्यायामों के माध्यम से अपने आप को मजबूत कर रही हैं।

आगरा जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्र जिनमे मिढ़ाकुर, डावली, मलपुरा, अकोला, जेनगारा, किरावली और उसके आसपास के जितने भी गांव है देश सेवा के लिए समर्पित है। यहां के युवाओं में भारतीय सेना में जाने की ललक हमेशा बनी रहती है। चाहे उनके परिवार का कोई सदस्य शहीद ही क्यो न हो गया हो। आगरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रो की धरती ने ऐसे लाल भी दिए है जो जान कुर्बान कर अपने नाम को वीरगति के सुनहरे पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिख गए है। यह शहीद अब यहाँ की लड़कियों के लिए आदर्श और प्रेरणा श्रोत बन गए है। ग्रामीण क्षेत्र की यह बालिका अभी से सेना में जाने के सपने को पूरा करने में लग गयी है। किसी के अंदर सैनिक बनना चाहती है तो किसी ने ऑफिसर बनने का सपना संजोया हुआ है और इस सपने को पूरा करने में जुटी हुई है।

सेना के जाने की तैयारी कर रही बालिकाओं के कहना था कि वो ग्रुप बनाकर सुबह और शाम दौड़ लगाने के साथ साथ अपने शरीर को मजबूत बना रही है जिससे सेना में भर्ती के दौरान होने वाली हर परीक्षा को वो आसानी से पास कर सके। बालिकाओं का कहना है कि आज की लड़कियां लड़को से पीछे नही है। भारत माँ पर कुर्बान होने के लिए वो भी तैयार है।

बालिकाओं के कहना है कि आज देश पर पाकिस्तान और चीन की बुरी नजर है। पाकिस्तान देश के आतंकवाद फैलाकर हमले करा रहा है और चीन उसे बढ़ावा दे रहा है। सेना के जाकर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना और आतंकियों को छटी का दूध याद दिलाना उनका सपना है और इस सपने को पूरा करने का सभी ने संकल्प ले लिया है।

कुछ बालिकाओं का कहना था कि आज उनके भाई देश पर कुर्बान हो रहे है। परिवार में से कोई न कोई देश सेवा के लिए समर्पित है तो उनकी बहने भी पीछे नही है। सेना में जाकर देश पर बुरी नजर रखने वाले को यह संदेश देना है कि भारत की बेटी भी सक्षम और तैयार है। मौका मिलने पर दुश्मन को घर के घुसकर मारेगी। आगरा जिले की इन बेटियों पर उनके परिवार और ग्रामीणों को नाज है कि वो अपनी जन्म भूमि के साथ इस देश सेवा के लिए तत्पर्य है।

Related Articles

Leave a Comment