Home » अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी टूरिस्ट बस, आधा दर्जन यात्री घायल

अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी टूरिस्ट बस, आधा दर्जन यात्री घायल

by pawan sharma

फिरोजाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वें पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस अज्ञात वाहन को बचाने के चलते पलट गई। टूरिस्ट बस के पलटते ही राहगीरों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। लोगों ने इस घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और यूपीडा की एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गई और आधा दर्जन से अधिक घायलों को इलाज के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जिसमे से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल यात्रियों का इलाज चल चल रहा है।

घटना मंगलवार सुबह की है। नसीरपुर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से एक टूरिस्ट होकर रायबरेली से दिल्ली जा रही थी तभी अचानक से सामने आए अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान टूरिस्ट बस पलट गई। बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों को चीख पुकार मच गई। क्षेत्रीय लोगों और पेट्रोलिंग कर रहे दस्ते ने आनन फानन में इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।

इस हादसे में सात लोग घायल हुए है। अस्पताल आये घायलो ने अपना नाम किशनपाल पुत्र बिंदादीन निवासी सलोन कनकपुर जिला रायबरैली, ग्याप्रसाद पुत्र रामचरन निवासी चितोन थाना नसीराबाद जिला रायबरैली, पारसनाथ पुत्र रातिपाल निवासी मदापुर नसीराबाद रायबरैली, विदोतम पुत्री ईश्वर चंद तिवारी, राजकली पत्नी ईश्वर चंद निवासी नसीराबाद रायबरैली, सुनील पुत्र कप्तान सिंह निवासी परासौली थाना सिविल लाइन जिला इटावा, रमेश पुतरु चौड़ी सिंह निवासी डूंगरी राजपूठ को यूपीडा एम्बुलेंस की मदद से शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहाँ सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बाकी तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराकर एक्सप्रेस वे को सुचारू रूप से चालू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Comment