Home » दर्ज़नों महिलाओं ने कलेक्ट्री पहुंच मांगा शस्त्र लाइसेंस, जाने क्यों

दर्ज़नों महिलाओं ने कलेक्ट्री पहुंच मांगा शस्त्र लाइसेंस, जाने क्यों

by pawan sharma

अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। मासूम ट्विंकल के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को खुले आम फांसी देने के बजाए जिंदा जलाये देने की मांग शहरवासियों के साथ तमाम सामाजिक व राजनैतिक संगठन प्रदर्शन करके कर रहे हैं तो महिला संगठन भी अपनी बच्चियों की सुरक्षा के लिए कानून को हाथ मे लेने के लिए तैयार नजर आ रही है।

सोमवार को सशक्त सेना महिला संगठन की पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और ट्विंकल के साथ हुई दरिंदगी पर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान सशक्त सेना संगठन की ओर से अपनी बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस की मांग की जिससे अगर जरूरत पड़े तो वो अपनी बच्चियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र उठा सके। इसके लिए महिला संगठन सशक्त सेना की ओर से
महिलाओं को शस्त्र लाइसेंस आवंटन किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

सशक्त सेना की अध्यक्षा शबाना खण्डेलवाल का कहना था कि टप्पल की घटना ने एक बार फिर देश को झकझोर के रख दिया है। माताएं अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। पुलिस दूषित मानसिकता वालो पर अंकुश लगाने में नाकाम है। इसलिए रेप की घटनाएं बढ़ रही है। आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन प्रशासन से महिलाओं को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की गई है जिससे वो खुद अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा कर सके।

इस दौरान महिला पदाधिकारियो ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर हमला बोला। उनका कहना है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। कानून व्यवस्था कहीं नजर नही आ रही है जिससे आपराधिक और रेप की घटनाएं बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Comment