Home » पुलिस को मिली दूसरी सफलता, मडौरा डकैती का खुलासा किया

पुलिस को मिली दूसरी सफलता, मडौरा डकैती का खुलासा किया

by pawan sharma

मथुरा। करीब एक महीने पहले थाना बल्देव के गांव मडौरा पैंठ में पड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से डकैती में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर को भी बरामद किया। थाना बल्देव के नगला पैंठ मडौरा में सात दिसम्बर 2017 कृपाल सिंह आर्य पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गढ़ी खांडा बल्देव के साथ डकैती की घटना हुई थी। घटना की नामजद रिपोर्ट कृपाल सिंह ने थाना बल्देव पर केहरी व उसके साथियों के विरुद्ध दर्ज कराई थी।

एसएसपी ने थाना बल्देव पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। बल्देव पुलिस ने एक महीने के भीतर आरोपी तथा लाइसेंसी पिस्टल को बरामद करने के साथ मुख्य आरोपी हरीसिंह निवासी गांव मडौरा को गिरफ़्तार कर लिया।

अभियुक्त को बल्देव पुलिस ने कैलाश पुल के पास से गिरफ्तार किया तथा उसी के कब्जे से पिस्टल भी अरामद हुई। थानाध्यक्ष बल्देव ने बताया कि गिरफ्तार केहरी सिंह पर जिला हाथसर के थाना सादाबाद तथा थाना बल्देव में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।

वहीं दूसरा मामला थाना नौहझील पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के एक सदस्य को लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और हिस्से में आई लूट की रकम सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्त पर अलीगढ़ के थाना खैर में दो और दो मुकदमे मथुरा के थाना नौहझील में पंजीकृत हैं। मांट रोड पर हुई 16 दिसम्बर 2017 को लूट की घटना में शामिल रहे महीपाल पुत्र रज्जो निवासी एदलपुर थाना खैर जनपद अलीगढ़ बाजना रोड सैयदपीर कस्बा बाजना से चैकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महीपाल ने स्वीकार किया है कि उसने अपने गैंग लीडर योगेश पुत्र वीरी सिंह निवासी ककरेटिया थाना राया के साथ घटना को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से 17500 रुपये भी पुलिस ने बरामद किय हैं।

रिपोर्ट जीवन दीप कल्यान मथुरा।

Related Articles

Leave a Comment