Home » खंदारी कैंपस में हुआ नारी शक्ति महाकुंभ का आयोजन

खंदारी कैंपस में हुआ नारी शक्ति महाकुंभ का आयोजन

by pawan sharma

आगरा। 15 नवंबर को अन्नपूर्णा खंदारी कैंपस में नारी शक्ति कुंभ का आयोजन किया गया। देश विदेश से आए हुए कई चित्र कलाकारों ने भाग लिया और अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई।

ललित कला संस्थान की डायरेक्टर प्रो. विनीता सिंह ने बताया इस नारी शक्ति महाकुंभ में जो विषय रखा गया है वह “नारीत्व का तेजोवालय” है। जिनमें करीब 60 तरह के विषय पर कलाकृतियां बनाई जाएंगी एवं यह कार्यक्रम 4 दिन तक खंदारी कैंपस में विधिवत रूप से चलेगा।

आज के उद्घाटन के मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्री योगेंद्र एवं अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार दीक्षित कुलपति आगरा विश्वविद्यालय उपस्थित रहे।

पदम श्री योगेंद्र ने बताया सरकार के माध्यम से जितनी भी कलाकृतियां तैयार होगी सभी कलाकृतियों को भविष्य में होने वाले इलाहाबाद महाकुंभ में प्रदर्शित करेगी जिससे कि अपने देश के ही नहीं बल्कि देश विदेश से आने वाले पर्यटक भी इन कलाकृतियों को देख सकेंगे।

प्रोफेसर विनीता सिंह ने बताया सर्वप्रथम इन कलाकृतियों का कुंभ 8 जनवरी को वृंदावन में लगाया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में कई कलाकार आए। जिनमें से डॉक्टर सुनील कुशवाहा एवं डॉक्टर विश्वकर्मा बनारस, अमित कुमार लखनऊ, चित्रलेखा पूर्व निर्देशिका ललित कला संस्थान आगरा, डॉ रेखा कक्कड़, डॉ. वेद पालीवाल, डॉ. साधना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment