Home » महिला और भैंस पर हमले के बाद आवारा स्वान ने मासूम पर बोला हमला

महिला और भैंस पर हमले के बाद आवारा स्वान ने मासूम पर बोला हमला

by pawan sharma

Agra. आगरा में शहर से लेकर देहात तक आवारा स्वानों का आतंक है। आवारा स्वान मासूम बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। एक 7 वर्षीय मासूम को आवारा स्वान का शिकार बना। आवारा स्वान ने इस मासूम पर हमला किया और सर से लेकर पैर तक बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। परिजन घायल अवस्था में उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत भर्ती किया और फिर इलाज शुरू कर दिया।

पूरा मामला बाह क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बाह क्षेत्र के ग्राम पंचायत संपुरा के पूरा बघेल में कृष्ण नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता है। कृष्ण पेशे से किसान है। सोमवार दोपहर को उसका 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेला था। तभी अचानक से आवारा स्वान ने उस पर हमला कर दिया। आवारा स्वान ने बच्चे को नीचे डाल लिया। बच्चे की चीखें सुनकर घर से परिजन भागे तो उनके होश उड़ गए। लाठी डंडों से आवारा हमला किया तब जाकर स्वान ने बच्चे के छोड़ा।

आवारा स्वान ने बच्चे को सिर से लेकर पैर तक काट लिया। घायल अवस्था में मासूम को पास के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि हम लोग खेत पर थे। कृष्णा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल स्वान ने उस पर हमला बोला दिया। उसे बुरी तरह से काट लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए जहाँ से उसे आगरा रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे पर हमला करने से पहले उसने एक महिला व भैंस पर हमला किया था।

Related Articles

Leave a Comment