Home » 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने की तैयारी, सुरक्षा के लिए भेजा गया 1732 होमगार्ड का दल

11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने की तैयारी, सुरक्षा के लिए भेजा गया 1732 होमगार्ड का दल

by pawan sharma

आगरा। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव को निष्पक्षता और बिना किसी विवाद के कराने के लिए चुनाव आयोग, शासन और प्रशासन ने कमर कस ली है। इस चुनाव के मतदान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आगरा से भी भारी संख्या में पुलिस बल और होमगार्ड रवाना हो रहे है। इस सारी व्यवस्था को देखने के लिए आगरा आये होमगार्ड कमांडेंट राजेश सिंह पत्रकारो से रूबरू हुए।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पहले चरण में यानि 11 अप्रैल को मेरठ में भी चुनाव होना है। मेरठ में शांति से मतदान हो सके इसके लिए आगरा से भी करीब 1732 होमगर्ड की ड्यूटी लगाई गयी है। यह सभी होमगार्ड रोडवेज की 39 बसों से रवाना हो रहे है। इन सभी बसों किराया चुनाव आयोग ही रोडवेज को देगा। होमगार्ड मेरठ पहुँचकर पुलिस के अलाधिकरियो से संपर्क करेंगे और अपने अपने बूथ की जानकारी लेकर ड्यूटी जॉइन करंगे।

होमगार्ड कमांडेंट राजेश सिंह ने बताया कि यह एक सतत प्रक्रिया है जो हर चुनाव में होती है। इतना ही नही होमगार्ड के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी मतदान के दौरान लगाया जाता है। आगरा से जाने वाले सभी होमगार्ड के रहने व खाने पीने की व्यस्था पुलीस अधिकारियों द्वारा कर दी गयी है। करीब चार से पांच दिन यह रुकेंगे जिससे मतदान को निष्पक्ष व शांति से करा सके।

Related Articles

Leave a Comment