Home » मूक-बधिर दिव्यांग समाज़ को भी है मतदान करने व सरकार चुनने का हक़

मूक-बधिर दिव्यांग समाज़ को भी है मतदान करने व सरकार चुनने का हक़

by pawan sharma

आगरा। मूक बधिर भी इस समाज का हिस्सा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने और अपने मत का प्रयोग करने का उनका भी पूरा हक है। इस लोकतंत्र में वो भी अपनी भागेदारी दर्ज कराएंगे कुछ ऐसी ही शपथ मूक बधिर दिव्यांगजनो ने ली। आगरा डीफ इनेबल सोसाइटी की ओर से पालीवाल पार्क में संस्था में शामिल हुए नए सदस्यों के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में फिरोजाबाद, अलीगढ़, दिल्ली और मथुरा से आये मूक बधिर दिव्यांगजनो ने भाग लिया। इस समारोह के दौरान लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर संस्था के सदस्यों ने अपने व्याख्यान भी दिए।

मुख्य अतिथियों के व्याख्यान को सांकेतिक और मौखिक भाषा के अनुवादक अतुल कुमार और बबिता गुप्ता ने सांकेतिक रूप से समझाया और उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी दी। इस महापर्व का सभी लोग हिस्सा बनें इसके लिए सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

संस्था के पदाधिकारियो का कहना है कि मूक बधिर दिव्यांगज भी इस समाज का हिस्सा है लेकिन फिर भी प्रशासन इन मूक बधिर दिव्यांगो को मतदान की कोई जानकारी उपलब्ध नही कराता है। संस्था ने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि मूक बधिर दिव्यांगों को को भी सांकेतिक भाषा के माध्यम से मतदान की जानकारी दी जाए। उनके भी पहचान पत्र बनवाये जाए जिससे वो भी अपने मत का प्रयोग कर देश की सरकार बनाने में अपना योगदान दे सके।

Related Articles

Leave a Comment