Home » रेलवे का निजीकरण किये जाने के विरोध में कर्मचारियों ने आगरा सांसद को सौंपा ज्ञापन

रेलवे का निजीकरण किये जाने के विरोध में कर्मचारियों ने आगरा सांसद को सौंपा ज्ञापन

by admin

आगरा। रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (BMS) व भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को इस विरोध की श्रृंखला के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) आगरा मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आगरा लोकसभा सांसद एस पी सिंह बघेल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें भारत सरकार के द्वारा रेलवे, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण/निगमीकरण का विरोध प्रदर्शित किया गया है। सांसद एसपी सिंह बघेल ने यूनियन किस बात को सरकार और रेल मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

सांसद को ज्ञापन सौंपते समय चर्चा के दौरान उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों के निजीकरण/निगमीकरण/ठेकेदारी प्रथा का हमारा राष्ट्रवादी संगठन पुरजोर विरोध करता है। UMRKS आगरा के मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करने से पूंजीवाद और कर्मचारियों के शोषण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिनिधि मंडल ने साफ कहा कि जनता के बीच सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के लिए संगठन संघर्ष के लिए तैयार है।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में उत्तर मध्य रेलवे के संगठन प्रभारी सूर्यकांत शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख अशोक कुमार शर्मा, UMRKS आगरा मंडल कार्यकारिणी के खुशी पाल सिंह, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, घनश्याम शर्मा, विकास श्रीवास्तव, देवेश पचौरी, रामकिशन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles