Home » आगरा के एसएसपी ने किया साहसी बेटियों को सम्मानित

आगरा के एसएसपी ने किया साहसी बेटियों को सम्मानित

by admin
Agra SSP honored courageous daughters

आगरा। आगरा के एसएसपी ने किया साहसी बेटियों को सम्मानित। डूबते युवकों को बचाने पर किया गया अभिनंदन। युवकों के परिजन बोले, देवियां बनकर आईं ये बेटियां।

पिछले दिनों थाना डौकी क्षेत्र में डूबते युवकों बचाने वाली साहसी बालिकाओं का मंगलवार को आगरा पुलिस ने सम्मान किया। एसएसपी सुधीर कुमार ने दोनों बेटियों को सम्मानित किया। उनके साथ उनके दो भाई और थे, जिन्होंने मिलकर डूबते युवकों को बचाया था। उनका भी अभिनंदन किया गया। एसएसपी के साहस की सराहना की और हौसला अफजाई की।

दशहरा पर्व पर तीन युवकों को बचाया
मामला थाना डौकी क्षेत्र के गांव महल बादशाह का बताया जाता है। दशहरा पर्व पर गांव के तीन युवक यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। अचानक से सभी डूबने लगे। लोगों ने युवकों को डूबता देख मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद महल गांव की मिथलेश वर्मा व एक अन्य लड़की ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद उनके भाइयों ने भी छलांग लगा दी। एक-एक करके तीनों को बाहर लाया गया। ये लड़कियां पास के ही महल गांव की रहने वाली थीं। इनमें से एक का नाम मिथलेश वर्मा है। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

नहीं तो हमारे घर में मातम छा जाता
बेटियों के साहस के कारण तीन घरों की खुशियां दोबारा लौटीं। ये बेटियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस सक्रिय हुई। उन लोगों की जानकारी करने में जुट गई, जो यमुना नदी में नहाने गए थे। युवकों के परिजनों का कहना है कि बेटियां देवी बन कर आ गईं। नहीं तो हमारे घर में मातम छा जाता।

एसएसपी ने कहा, हर जगह होनी चाहिए प्रशंसा
एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार को साहसी दोनों बालिकाओं और उनके भाइयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उनके इस साहस की चारों ओर सराहना हो रही है। दोनों बेटियों और उनके भाइयों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने चारों से अपने इस साहस को बरकरार रखने की भी बात कही।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment