Home » करोड़ों रुपये की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

करोड़ों रुपये की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

by pawan sharma

मथुरा। शुक्रवार को अक्षय पात्र मंदिर प्रांगण वृन्दावन में बृज विकासोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कान्हा की नगरी मथुरा बृज के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। जन्माष्टमी से पहले कान्हा की नगरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग करोडों की योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 10.89 करोड़ की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की योजनाएं, 41.50 करोड़ की राजकीय निर्माण निगम की योजनाएं, 94.87 करोड़ की ब्रज तीर्थ विकास परिषद की योजनाएं, 35.9 करोड़ की नगर निगम की योजनाएं, 180 करोड़ की जल निगम की योजनाएं, 14.53 करोड़ की जल निगम निर्माण शाखा की योजनाएं, 1.35 करोड़ की यूपी स्टेट कंसट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कापोर्रेशन की योजनाएँ शामिल हैं। ब्रज विकासोत्सव में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 108 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कर 294 करोड़ की योजनाओं को शिलान्यास किया।

वृंदावन के नगला राम ताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो इस प्रकार के आश्रम के निर्माण के लिए काशी और लखनऊ में भी भूमि उपलब्ध कराएंगे, जिसकी देखभाल प्रदेश सरकार करेगी।  मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र सरकार द्वारा 56 करोड़ की लागत से बनाए गए कृष्ण कुटीर महिला सदन का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी, प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं।

कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी अक्षय पात्र पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद से संबंधित विकास कार्यों और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Related Articles

Leave a Comment