Home » किन्नर की गोली मारकर हत्या, हत्या का आरोप साथी किन्नर पर

किन्नर की गोली मारकर हत्या, हत्या का आरोप साथी किन्नर पर

by pawan sharma

मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली की चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने किन्नर के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम गृह भेज दिया। किन्नर की हत्या की सूचना मिलते ही और भी किन्नर एकत्रित हो गए। साथी की हत्या से नाराज किन्नरो ने सड़क पर जाम लगा दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बबाल काटा। मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने किन्नरो को शांत किया और जल्द से जल्द हत्या के खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

लोगों ने बताया कि मृतक किन्नर के साथ एक और किन्नर रहता था लेकिन हत्या के बाद से वो फरार है। पुलिस इस मामले की क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के सबूत जुटाने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक मामला नेग के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। कोसी की रहने वाली सखी भाई नाम की किन्नर सुरीर में रानी किन्नर और उसके साथी रंजीत के घर आई हुई थी। ऐसा लगता है कि रानी किन्नर ने अपने साथी के साथ मिलकर घर में सखी भाई किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गयी है। क्योंकि घटना के बाद से दोनों नजर नहीं आये है। पुलिस दोनों के फोन सर्विलांस पर लगवाकर दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment