Home » टोलकर्मियों की गुंडागर्दी, विधायक और आईएएस के बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

टोलकर्मियों की गुंडागर्दी, विधायक और आईएएस के बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

by pawan sharma

आगरा। फतेहाबाद के निबोहरा क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने आए इटावा विधायक के पुत्र और झांसी विकास प्राधिकरण के जेडीए के उपाध्यक्ष के बेटे समेत चार लोगों को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल पर टोल कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची तब जाकर चारो की जान बच सकी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने थाना फतेहाबाद में टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इटावा विधायक सरिता भदौरिया के बेटे रोहित भदोरिया, जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित के बेटे अतुल कुमार दीक्षित और दूध कारोबारी के पुत्र प्रतीक सिंह अपने साथी इंजीनियर जन्म वीर सिंह जादौन की सगाई समारोह में गांव रैपुरा में शामिल होने आए थे। सगाई समारोह से लौटते वक्त आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर उन्होंने वापसी का टोल कटा रखा था। पीड़ितों के मुताबिक रात 11:45 बज रहे थे लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल संख्या 27 टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल की पर्ची दिखाते हुए जल्दी निकालने के लिए कहा लेकन एक ही लाइन चालू होने पर टोल कर्मियों ने लाइन में लगने की बात कही। विधायक के बेटे ने टोल पर्ची का समय निकल जाने और फिर नया टोल लेने की बात कही। इसी बात को लेकर टोल कर्मियों की उन चारों से कहासुनी हो गई और टोल कर्मचारियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। डंडों और बंदूक की बटों ने से चारों गंभीर रूप से घायलकर दिया।

पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए 6 टोल कर्मचारी ओमवीर सिंह, निहाल सिंह, सतपाल सिंह, विजेंद्र, नचिकेता और भीमसेन को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Related Articles

Leave a Comment