Home » 6 राज्यों से भ्रमण करते हुए स्वस्थ भारत संदेश यात्रा पहुंची ताज़नगरी, दिया ये संदेश

6 राज्यों से भ्रमण करते हुए स्वस्थ भारत संदेश यात्रा पहुंची ताज़नगरी, दिया ये संदेश

by admin

आगरा। अगर आपको स्वस्थ रहना है तो फ़ास्ट फ़ूड, मिठाई, चीनी और अधिक तेल वाले खानपान से दूर रहना होगा। नहीं तो कई गंभीर बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले लेंगी और आपको शारीरिक हानि उठानी पड़ेगी। कुछ ऐसा ही संदेश देने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में 6 राज्यों के भ्रमण के बाद शुक्रवार शाम को स्वस्थ भारत संदेश यात्रा ताजनगरी पहुँची हुई थी।

शनिवार सुबह शहर वासियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खादय पदार्थ के प्रति जागरूक बनाने के लिए स्वस्थ भारत यात्रा के तहत जिला मुख्यालय से जनजागरूकता रैली निकाली गई जिसका समापन आगरा कॉलेज ग्राउंड पर हुआ। महापौर नवीन जैन और विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा कॉलेज मैदान पर इस रैली का जोरदार स्वागत किया और देशवासियों को स्वस्थ्य रहने और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक बनाने के लिए रैली में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान आगरा कॉलेज मैदान पर स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया। महापौर नवीन जैन ने फीता काटकर इस मेले का शुभारम्भ किया। इस स्वास्थ्य मेले में आयोजक ने विभिन्न प्रकार के खानपान की प्रदर्शनी लगाई और शहरवासियों को स्वस्थ्य रहने के लिए किस तरह के पौष्टिक आहार लेने चाहिये इसकी जानकारी उपलब्ध कराई।

जिला मुख्यालय से शुरु हुई स्वस्थ भारत यात्रा सुभाष पार्क, राजामंडी होते हुए आगरा कॉलेज मैदान पहुँची। इस रैली में इस जनजागरूकता रैली में विभिन स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं के साथ केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं और एनसीसी के कैडेट्स ने भी भाग लिया। रैली के दौरान स्कूलों के छात्राओं ने स्वस्थ रहने के प्रति पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक बनाया।

इस दौरान महापौर नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो स्वच्छ्ता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हर भारतीय स्वस्थ रहे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ्य भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा पांडिचेरी से शुरु हुई है जो देश वासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उचित और पौष्टिक आहार लेने का संदेश दे रही है।

वहीं विधायक जगन प्रसाद गर्ग कहा कि वर्तमान में लोगों की खानपान की शैली बिगड़ गयी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज और हृदय घात जैसी बीमारियों से ग्रसित है। अगर हम पौष्टिक आहार लें तो 50 प्रतिशत तक बीमारियों पर काबू पा सकते हैै। व्यक्ति को किस तरह के आहार लेने चाहिए इसकी जानकारी स्वास्थ मेले के माध्यम से दी गयी है।

इस अवसर पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग, खाद्य आयुक्त श्वेता सैनी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment