Home » पीएम मोदी के बाद अब राहुल गांधी भी कर सकते हैं आगरा में बड़ी रैली, तैयारी शुरू

पीएम मोदी के बाद अब राहुल गांधी भी कर सकते हैं आगरा में बड़ी रैली, तैयारी शुरू

by pawan sharma

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में रैली को संबोधित कर बृज में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया हो तो कांग्रेस भी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कोइ कोर कसर छोड़ना नही चाहती है। उत्तर प्रदेश में खोए जनाधार को पाने के लिए एक बार फिर पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में उत्तर रहे है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी लोकसभा चुनाव का शंखनाद मोहब्बत की नगरी से करे इसके लिए कांग्रेस के रणनीतिकारों ने योजना बनाना शुरु कर दिया है। इतना ही नही फरवरी माह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली भी प्रस्तावित है जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस के गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर ने किया। बैठक में शहर व जिलाध्यक्ष के साथ साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर चर्चाएं की गई और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान रैली के लिए प्रस्तावित स्थल व रैली से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में शामिल हुए कांग्रेसियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश मे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होनी है। आगरा शहर में भी फरवरी माह में राहुल जी की रैली प्रस्तावित है। इस रैली को लेकर चर्चाएं हुई है और सभी को जिम्मेदारियां दी गयी है। राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओ में अभी से उत्साह नजर आ रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से शहर कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी ज़मील उददीन, उपेन्द्र सिंह, राम टण्डन, भारत भूषण गप्पी, अदनान कुरैशी, नदीम नूर, अनवर सिदृदीकी, अजय बाल्मीकि, राघवेन्द्र सिंह मीनू, मुरारी लाल गोयल आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Comment