Home » हिंदू महासभा ने निकाली तिरंगा यात्रा, मुस्लिम समाज ने भी बढ़ चढ़ कर लिया भाग

हिंदू महासभा ने निकाली तिरंगा यात्रा, मुस्लिम समाज ने भी बढ़ चढ़ कर लिया भाग

by admin

आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा तिरंगा पदयात्रा की घोषणा नाल बंद चौराहे प्रजापति देवी मंदिर से यात्रा करने का आह्वान किया था।

उसी कड़ी में प्रांतीय अध्यक्ष अवतार सिंह गिल की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रजापति मंदिर पर इकट्ठे हुए, जहां पर हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम बस्ती नाई की मंडी में जाकर पुरुषों एवं महिलाओं को झंडे वितरित किए।

तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज भी बढ़ चढ़कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ। झंडे लेकर अमृत महोत्सव जो पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात भी कही।

पदयात्रा सुभाष पार्क जिला मुख्यालय पर पहुंची जहां महिला कार्यकर्ता सभी आने जाने वालों को तिरंगा झंडा देते हुए आगे बढ़ने लगे।

ईदगाह बस स्टैंड सराय ख्वाजा होते हुए खेरिया मोड़ सेल्फी प्वाइंट पर जहां भारत की शान तिरंगा को प्रतिदिन लहराया जाता है, वहां पर जाकर यात्रा को समापन किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट एवं प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने आगरा वासियों से अपील की कि मोदी और योगी जी द्वारा 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

आगरा के वासियों की जिम्मेदारी है कि अपनी तिरंगे को अपने व्यवसाय घर एवं प्रतिष्ठानों पर अवश्य लगाएं।

इस मौके पर बृजेश भदोरिया, मनीष पंडित, नितेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, शंकर श्रीवास्तव, रवि कर्दम रवि गोयल, कुलदीप वर्मा, सी पी गुप्ता, केशव, आकाश गुप्ता, योगेश ठाकुर, अजय पंडित, सुनील प्रजापति, मनीष कुमार, प्रिया ठाकुर, कृष्णा राठौर, रजनी, हीरा देवी, पूजा देवी, निशा कुमारी, उषा कुमारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment