Home » शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे आगरा से इन नेताओं ने की सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे आगरा से इन नेताओं ने की सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात

by pawan sharma

आगरा। तीन राज्यो में बहुमत के साथ बनी सरकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में राजस्थान की नई सरकार का गठन हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट दोनों नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे।

राजस्थान में बनी कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आगरा से प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव राजू लवानिया, प्रदेश सचिव विनोद बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव जैन सहित कई दिग्गज नेता शमील हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद आगरा के इन नेताओं ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और उन्हें राजस्थान सूबे के मुखिया बनने पर शुभकामनाएं और बधाई दी, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वार्ता भी की।

प्रदेश सचिव राजू लवानिया का कहना था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रदेश में सर्व प्रथम प्रदेश के किसानों की दुर्दशा सुधारने, कर्ज माफ करने और प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में है। इतना ही नहीं उन्होंने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी करने और यूपी के साथ साथ आगरा में भी संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए हैं जिन पर कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह और प्रदेश सचिव विनोद बंसल का कहना था कि नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस जीत को आम व्यक्ति की जीत बताया है। इस उत्साह को 2019 में बरकरार रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Comment