Home » शहर अध्यक्ष की अगुआई में हुआ राहुल गांधी संदेश यात्रा का स्वागत

शहर अध्यक्ष की अगुआई में हुआ राहुल गांधी संदेश यात्रा का स्वागत

by pawan sharma

आगरा। स्वराज बचाओ अभियान के तहत बलिया से 27 नवंबर से सुरु हुई राहुल गांधी सन्देश यात्रा का सोमवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने शहर कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के नेतृत्व में राहुल गांधी के संदेश यात्रा के संयोजक बाबुल सिंह इस यात्रा को लेकर शहर में भ्रमण किया और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगो के बताने के लिए बल्केश्वर चौराहे और शास्त्रीपुरम में दो सभाएं भी की और उसके बाद राहुल गांधी संदेश यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गयी।
शहर में जगह जगह नुकड़ सभाएं करने के लिए इस यात्रा की सुरुआत शहर कार्यालय से की गई। आगे आगे मोटरसाइकिल पर कांग्रेस कार्यकर्ता सवार होकर कांग्रेस की नारेबाजी कर रहे थे तो गाड़ियों का काफिला क्षेत्र को कांग्रेस मय करता हुआ निकल रहा था। विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद बल्केश्वर और शास्त्रीपुरम चौराहे पर नुकड़ सभाओं का आयोजन किया गया। राहुल गांधी संदेश यात्रा के संयोजक बाबुल सिंह और शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने कांग्रेस की जनहित नीतियों को सभी के सामने रखा और भाजपा की साढ़े चार साल की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों को सभी के सामने रखा। इस दौरान इस यात्रा को लेकर आये बाबुल सिंह को आम जनमानस का समर्थन भी मिला।
शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि राहुल गांधी संदेश यात्रा का आज कार्यालय पर स्वागत किया गया और उसके बाद शहर में यात्रा निकालकर बल्केश्वर और शास्त्रीपुरम चौराहे पर सभाएं कर पार्टी की नीतियों को सभी के सामने रखा और भाजपा के जनविरोधी नीतियों को उजागर भी किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी बच्चू सिंह का कहना था कि शहर में नुक्कड़ सभाएं करने के बाद राहुल गांधी संदेश यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गयी है।

Related Articles

Leave a Comment