Home » भाजपा की पोल खोलने को राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस ने चलाया ‘चलो जनता के द्वार’ कार्यक्रम

भाजपा की पोल खोलने को राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस ने चलाया ‘चलो जनता के द्वार’ कार्यक्रम

by admin

आगरा। संगठन को मजबूत करने के लिए और भाजपा की पोल खोलने के लिए राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की ओर से ‘चलो जनता के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत संगठन की ओर से शाहगंज क्षेत्र के कलवारी में क्षेत्रीय जनता के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक की और देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए जनता को भाजपा के झूठे वायदे और जनविरोधी नीतियों से सभी को रूबरू कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि भाजपा देश की जनता को दोबारा गुलाम बनाना चाहती है, वह असंगठित व्यवस्था को तोड़कर उनके पैसे को अपने कब्जे में कर गरीबी के दलदल में ढकेल रही है। इस वक्त जनता की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है जो पिछले 6 वर्षों से लगातार चाहे नोटबंदी रही हो जीएसटी हो या फिर बिना तैयारी के लॉकडाउन हो।

मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा देश के नौजवानों को एक चश्मा पहना कर हिंदू और मुसलमान के नाम पर बांटकर देश तोड़ना चाहती है जिसको हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। महानगर अध्यक्ष दिनेश सिंह भानु ने कहा कि आज देश के नौजवान को संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज को बुलंद करना होगा नहीं तो यह सरकार है हमें फिरकों में बांट कर देश को तबाह कर देंगी। कांग्रेस ने हमेशा देश हित के बारे में सोचा है। जिस वक्त पूरे विश्व में बड़ी-बड़ी कंपनियों से लोगों की नौकरी जा रही थी, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के ऊपर किसी प्रकार का आर्थिक संकट नहीं आने दिया। कांग्रेस अपनी सोच में पारदर्शिता रखकर देशहित की सोचती है लेकिन भाजपा अपनी गंदी मानसिकता को छुपा कर देश बांटने में लगी हुई है जिसको कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

बैठक के दौरान कलवारी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और युवा सलीम खान अब्बास को राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का युवा जिला अध्यक्ष का मनोनयन पत्र भी दिया गया जिससे वहां के युवाओं में जोश आ गया और युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सलीम अब्बास, आर एस मोर्य, आदिल कुरैशी, यासीन सिद्दीकी, नदीम ठेकेदार, मनीष जुम्मनि, मोहम्मद वसीम, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles