Home » सड़क किनारे खड़ी दो बहनों को मैक्स ने लिया चपेट में, एक की मौत

सड़क किनारे खड़ी दो बहनों को मैक्स ने लिया चपेट में, एक की मौत

by pawan sharma

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के पुरा गोवर्धन गांव में से निकली मैक्स ने गांव के बाहर सड़क पर खड़ी दो बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी। दूसरी बहन ने शोर मचाया तो लोगों ने मैक्स गाड़ी का पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया और ड्राइवर को पकड़ लिया। लोगों की मदद से मैक्स में घायल लड़की को लेकर अस्पताल पहुँचे लेकिन घायल लड़की ने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी होते ही मृतक बालिका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना के विरोध के सड़क पर जाम लगा दिया जिससे आगरा जलेसर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

जाम लगाने की सूचना पर सीओ एत्मादपुर अधिनस्थों के साथ घटना स्थल पहुँच गए। सीओ एत्मादपुर ने जाम खुलवाने के प्रयास किया तो मृतक के परिवार की महिलाएं भड़क गयी। महिलाओं ने सीओ एत्मादपुर के साथ अभद्रता कर दी। बताया जाता है कि इस खींचतान में सीओ एत्मादपुर की वर्दी फट गई।

इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की बहन ने बताया कि वो सड़क किनारे खड़ी हुई थी तभी तेज गति से आई मैक्स ने उन्हें रौंद दिया। शोर मचाने पर लोगों ने मैक्स गाड़ी को रोका। इधर घायल वर्षा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस बीच चचेरी बहन वर्षा की मौत हो गयी।

मौके पर पहुँचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि खंदौली के पूरा गोवर्धन गांव की दो बहनों को मैक्स ने रौंद दिया है जिसमे एक की मौत हो गयी है। सीओ एत्मादपुर के साथ अभद्रता की जानकारी नही है। आक्रोशित लोगों को शांत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment