Home » बंदर घुड़की से डर कर छत से लगा दी छलांग, पैरों में आई चोट

बंदर घुड़की से डर कर छत से लगा दी छलांग, पैरों में आई चोट

by pawan sharma

आगरा। खूंखार बंदरो का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। आयेदिन खूंखार बंदरो का शिकार कोई न कोई बन रहा है।जिसके कारण लोगो मे बंदरो को लेकर भय व्याप्त हो गया है। खूंखार बंदरो का आतंक आगरा नगर निगम के वार्ड 66 नगला फतूरी मोती बाग घाट यमुना ब्रिज पर देखने को मिला।

इस क्षेत्र में रहने वाले यश चौहान को को खूंखार बंदरो ने अपना शिकार बनाया। छत पर खेल रहे यश चौहान को बंदरो के झुंड ने सामूहिक रूप से चारो ओर से घेर लिया।बंदरो से अपने आप को घिरता देखकर भयभीत हो गया और डर के कारण छत से गिर गया जिसके कारण यश को शरीर मे कई जगह गंभीर चोटें आई और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे से परिवार के लोग परेशान है उनका कहना है कि परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बेटे के पैरों में फ्रैक्चर होने से ओर मुश्किल खड़ी हो गयी है।
घायल हुए यश ने बताया कि वो छत पर था तभी बंदरो के झुंड ने उसे चारो ओर से घेर लिया। बंदर हमले की फिराक में थे। जिससे घबराया और छत से गिर पड़ा।

परिवार के लोगो ने बताया कि इस क्षेत्र में भारी संख्या में बंदर है जिनके आतंक से क्षेत्र के लोग घरों में कैद होने को मजबूर जो गए है। इन बंदरो का शिकार आयेदिन कोई न कोई बनता है। उन्हें यह समझ नही आता कि शहर में इतने बंदर आये कहाँ से और संबंधित विभाग व प्रशासन इन बंदरो को पकड़ने के लिए उचित कदम क्यो नही उठा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment