Home » पूर्व आईपीएस ने थामा भाजपा का दामन, कहा – ‘योगी सरकार ने दी पुलिस को शक्ति’

पूर्व आईपीएस ने थामा भाजपा का दामन, कहा – ‘योगी सरकार ने दी पुलिस को शक्ति’

by admin
Former IPS joined BJP, said - 'Yogi government has given power to the police'

पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी से वीआरएस ले लिया था। तभी से उनके भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। हालांकि अभी उम्मीदवारी के लि ए उनकी विधानसभा चयनित नहीं की गई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कन्नौज से भाजपा असीम अरुण को प्रत्याशी बना सकती है।

उत्तर प्रदेश में तेजतर्रार आईपीएस रहे असीम अरुण की काफी दिन से उनके भाजपा में आने की चर्चा जोरों पर थी। भाजपा में शामिल होते ही असीम अरुण ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की है। असीम अरुण ने कहा कि “बीजेपी शासन में सबसे सुखद अनुभव रहा है। योगी सरकार ने पुलिस को अलग शक्ति दी। मैं आज बहुत प्रसन्न और संतुष्ट हूं कि बीजेपी ने मुझे लोक सेवा का अवसर दिया है। अब भाजपा में रहकर मैं लोक कल्याण के कार्य कर सकता हूं। कानून व्यवस्था में बहुत बड़ा सुधार हुआ है ।साथ ही सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई।”

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने असीम अरुण को कराया भाजपा जॉइन कराते हुए कहा कि “अपने जीवन मे लोग कितना परिश्रम करते हैं। परिवार चाहता है मेरा बेटा अधिकारी बने। ऐसी परिवार से जिसका प्रदेश में सम्मान है। एक ईमानदार छवि दलित पिछले वांछित के सम्मान के लिए असीम अरुण ने काम किया है। असीम अरुण के पिता जी ने भी डीजीपी रहते हुए बेहतर कार्य किया। आज उसी रास्ते पर आसीम अरुण यहां तक पहुंचे। आज भाजपा का एक ईमानदार अधिकारी ने चयन किया है। हिन्दुतान में एक ऐसा दल है, जो देश के सम्मान के लिए काम करता है।”

Related Articles