Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ महिलाओं के लगेंगे कोरोना के टीके, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ महिलाओं के लगेंगे कोरोना के टीके, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

by admin
Corona vaccines to be prepared by senior women on International Women's Day, Health Department prepares

आगरा। आठ मार्च यानी महिला दिवस। वह दिन, जब महिलाओं के हक की बात होती है। उनके अधिकारों को बताने के साथ बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग भी इस बार सम्मान करेगा। वह भी टीकाकरण के रूप में। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैम्प मोड में वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को टीकाकरण कराने का खाका तैयार किया। टीकाकरण के लिए जिले में विशेष सत्रों का आयोजन होगा।

एडी हेल्थ डा. ए के सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से कोविड-19 टीकाकरण चलाया जा रहा। भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में तीसरे चरण में एक मार्च से 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने मिशन शक्ति के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को जिले में विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण से लाभ देने के लिए तीन सत्र का चयन करते हुए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत पंजीकृत और 50 प्रतिशत ऐसी महिलाएं, जिनका पंजीकरण नहीं हुआ। उनका टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा भी सत्र के दौरान कोई महिला आती है तो उसे टीका लगाया जाएगा।

सीएमओ डा. आर सी पांडेय ने बताया कि जिले में चयनित टीकाकरण सत्र स्ािल पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सत्रों पर आश्रय स्थल में रहने वाली महिलाएं, वृद्धावस्था पेंशन पाने वाली और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।

Related Articles