Home » 2026 तक ही गंगाजल बुझा पायेगा आगरा शहर की प्यास, तलाशने होंगे अन्य विकल्प

2026 तक ही गंगाजल बुझा पायेगा आगरा शहर की प्यास, तलाशने होंगे अन्य विकल्प

by admin

आगरा। ताजनगरी के घरों में गंगाजल पहुंच रहा है, यह भाजपा सरकार की बडी उपलब्धि है, इसके लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन​ सिंह ने कहा कि अब मिशन 2026 शुरू करना होगा। क्योंकि यह गंगाजल 2026 तक ही शहर की जनता की प्यास बुझा पाएगा। शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन महेंद्र अरिदमन​ सिंह ने बताया कि इस समय 140 क्यूसिक गंगाजल की आपूर्ति शहर में हो रही है। यह प्रोजेक्ट 2016 में पूरा होना था लेकिन काफी प्रयासों के बाद अब यह प्रोजेक्ट पूरा हो पाया है। गंगाजल घरों तक पहुंच रहा है लेकिन आये दिन पाइप लीकेज और क्षतिग्रस्त होने की समस्या से लाखों लीटर गंगाजल यमुना में बहाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिस तरह से आगरा की जनसंख्या और आबादी का क्षेत्र बढ रहा है, इसके हिसाब से 140 क्यूसिक गंगाजल 2026 के बाद पूरे ​शहर की प्यास नहीं बुझा पाएगा। इसके लिए अभी से विकल्प तलाशने के साथ प्रयास करने होंगे, जिससे आगरा में पानी की कमी ना रहे।

अरिदमन सिंह ने बताया कि इसके लिए यमुना पर बैराज एक बडा प्रोजेक्ट है। हमें इस प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा और इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए काम करना होगा जिससे इसे समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही अन्य विकल्पों की भी तलाश की जाए।

Related Articles