Home » आगरा पुलिस का एक ये भी चेहरा, जानिये क्या किया

आगरा पुलिस का एक ये भी चेहरा, जानिये क्या किया

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस आपको कभी रिश्वत लेते हुए दिखाई दी होगी, कभी नशेबाज पुलिस का चेहरा देखा होगा तो कभी दबंगई पुलिस का भी चेहरा आपके सामने आया होगा मगर आगरा पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी है जो मददगार साबित होता है।

वाकया आगरा के हरीपर्वत चौराहे का मंगलवार सुबह का है। आगरा के हरी पर्वत चौराहे पर यातायात का आवागमन जारी था। लोग वाहनों से अपने ऑफिस अपने घर और स्कूल का सफर तय कर रहे थे। तभी हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक रिक्शा और एक्टिवा सवार की भीषण भिड़ंत हो गई और उसके बाद रिक्शा चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। लहूलुहान रिक्शा चालक सड़क पर गिर गया। इसके बाद चौराहा चला रही आगरा की यातायात पुलिस के सिपाही और टीएसआई तत्काल घटनास्थल की ओर भागे।

आनन फानन में यातायात पुलिस ने घायल रिक्शा चालक और एक्टिवा सवार युवक को ऑटो के जरिए एसएन अस्पताल तक भिजवाया और उपचार शुरू कराया गया। उपचार शुरू होने के बाद पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी सूचित किया।

यानी कभी लूट खसोट रिश्वतखोर नशेबाज और दबंगई पुलिस के अलावा आगरा की ट्रैफिक पुलिस का एक और मददगार चेहरा सामने आया है। और इस वीडियो को देखकर सभी लोग आगरा पुलिस की यातायात टीम को बधाई दे रहे हैं। इंसानियत और मानवता का ध्यान रखने वाली आगरा की यातायात पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर यातायात को छोड़ कर दो युवकों की जान बचाई है। जिसके लिए आगरा की यातायात पुलिस बधाई की पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Comment