Home » आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

by pawan sharma

फतेहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक बस 0 प्वॉइंट पर अनियंत्रित ‌होकर मोड़ पर पलट गयी जिससे एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गयी। घायलों को यूपीडा ‌की पेट्रोलिंग टीम तथा डौकी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी ‌के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे लखनऊ की ओर से एक बस संख्या यूपी 22 एटी 2413 करीब 45 सवारियों को लेकर आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। 0 प्वॉइंट पर बने मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी। जिसके चलते बस कई मीटर घिसटती चली गयी। बस पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गयी। बस में करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गयीं।

घटना की सूचना मिलते ही डौकी तथा बमरौली कटारा की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी राहत में जुट गयी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सीआरपीएफ में सिपाही अवधेश यादव निवासी आजमगढ़ भी था जो दिल्ली जा रहा था। वहीं अन्य घायलों में प्रियांक, शशांक, वीरेंद्र, योगेश, रिषभ, प्रभात, चंदनदेव, आनंद, अंकुर वर्मा, श्वेता, पवन पाठक आदि ‌थे। सभी घायलों को उपचार के बाद अन्य गाडियों से दिल्ली रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment