Home » आगरा आये कांग्रेस प्रवक्ता का विपक्ष पर हमला, कहा – डेढ़ लोगों की पार्टी बन गयी है भाजपा

आगरा आये कांग्रेस प्रवक्ता का विपक्ष पर हमला, कहा – डेढ़ लोगों की पार्टी बन गयी है भाजपा

by pawan sharma

आगरा सुरक्षित लोकसभा प्रत्याशी और फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय पर पहुँचे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर जमकर बरसे। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना था कि देश के बढती बेरोजगारी से हर पढ़ा लिखा नोजवान परेशान है, किसान खेती में हुए नुकसान से परेशान है तो योगी जी की सरकार में महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है क्योंकि अपराध बढ़ गया है। लोकतंत्र में अब मोदी और योगी जी को जनता के इन सवालों का जबाव देना पड़ेगा।

भाजपा पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बड़ा बयान दे दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को डेढ़ लोगों की पार्टी बनाकर रख दिया है। भाजपा को जिन नेताओं ने भाजपा को अपने खून से सींचा, उन सभी को मोदी और अमित शाह ने बर्फ में लगा दिया है। जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी है। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना था कि 56 इंच सीने औऱ चाय वाले मोदी जी देश के अच्छे दिन नही ले पाए हैं। क्योकि चौकीदार ही चोर है जिसकी भागेदारी में राफेल भ्रष्टाचार में है। पांच साल केंद्र में दो इंजन की सरकार चली इसके बावजूद भी राज भवन आज खामोश रहा और किसी भी मुद्दे पर राजभवन से एक भी चिट्ठी नही लिखी गयी। इससे पहले जो सरकार रही उन में काम तेजी के साथ होता था।

राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि वो देश में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। यह देश की जनता की मांग है। अमेठी तो उनका घर है। अगर देशवासी कहीं ओर से राहुल जी की मांग करते है तो हो सकता है राहुल जी वहाँ से चुनाव लड़े।

Related Articles

Leave a Comment