आगरा। ताजमहल पर हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने शिव चालीसा का पाठ किया। ताजमहल परिसर में ताजमहल के सामने हिंदूवादी नेता दीपक शर्मा और हिन्दू युवा वाहिनी के अलीगढ़ महानगर के अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने अपने कई साथियों के साथ शिव चालीसा का पाठ किया। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने लगभग 12 से 15 अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के शिव चालीसा का पाठ किया। काफी देर तक ताज के सामने शिव चालीसा का पाठ करते रहे तभी सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी और तत्काल हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को रोका। इस बीच हिंदूवादी कार्यकर्ताओ में व सुरक्षा कर्मियों में बहस हुई।
राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संथापक दीपक शर्मा का कहना है कि आज जिस ईमारत को ताजमहल के नाम से जाना जाता है वो तेजोमहालय है। मुगलों ने मंदिरों पर कब्जा करके मस्जिद या मकबरे बनवा दिये। आज सोमवार है और हम हर सोमवार को किसी न किसी मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करते हैं। आज हमने शिव चालीसा के पाठ के लिए तेजोमहाल को चुना है जिसे लोग आज ताजमहल के नाम से जानते हैं। फ़िलहाल हिंदूवादी कार्यकर्ताओ को सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया है।