Home » साइबर क्राइम के प्रति छात्राएं कैसे रहें सजग, पुलिस ने सिखाये आत्मरक्षा के गुर

साइबर क्राइम के प्रति छात्राएं कैसे रहें सजग, पुलिस ने सिखाये आत्मरक्षा के गुर

by pawan sharma

आगरा। नारी सुरक्षा सप्ताह में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान को लेकर निबोहरा पुलिस ने क्षेत्र के एक स्कूल में पाठशाला का आयोजन कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की बात भी सिखाई गई।

नारी सुरक्षा सप्ताह को लेकर पुलिस द्वारा जगह-जगह स्कूलों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं व महिलाओं को परेशान करने की स्थिति में किस तरीके से अपने बचाव में कदम उठाए जाएं। इसके बारे में भी पुलिस द्वारा समझाया गया।

गुरुवार को थाना अध्यक्ष निबोहरा नितिन कसाना ने जे. डी. एम. इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र छात्राओं के साथ पाठशाला लगाई। इस दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को हर उस तथ्य के बारे में समझाया गया जोकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में छात्राएं अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रयोग कर सकें।

पाठशाला के दौरान पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में भी समझाया गया और इसके बचने के उपाय भी बताए गए। जिसे लेकर थाना अध्यक्ष ने छात्राओं को कई उदाहरण दिए। वहीं पुलिस ने छात्राओं से अपनी सुरक्षा को लेकर शासन के लिए सुझाव भी मांगे।

पाठशाला के बाद छात्राएं भी अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज नजर आई। छात्राओं का कहना था कि पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को जागरुक करना एक सराहनीय कदम है। इसके अलावा शमसाबाद क्षेत्र के कई स्कूलों में पुलिस द्वारा छात्राओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है जिसे लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है।

श्यामवीर सिकरवार के साथ मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment