Home » इन्होंने जानीं ईट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों की व्यथा

इन्होंने जानीं ईट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों की व्यथा

by pawan sharma

मथुरा। ईट भट्टो में काम करने वाले प्रवासी श्रमिको की समस्याओं के समाधान और उनके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा अपने इस अभियान को चलाये हुए है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा अपने संगठन के पादधिकारियो के साथ मथुरा के माठ स्थित ईट भट्टो पर पहुँचे। जहाँ पर संगठन के अध्यक्ष ने ईट भट्टो पर रह रहे श्रमिको से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। ईट भट्टो पर काम चलायु बने आवास को देखकर उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रियाए दी।

श्रमिको ने भी अपने आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धित सस्याओ को बताया जिन्हें संगठन के अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया। इस दौरन तुलाराम शर्मा ने श्रमिको से उनके बच्चों मिल रही तमिल के बारे में भी जानकारी ली और शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया जिससे श्रमिक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सके।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि मथुरा के ईट भट्टो पर काम कराने वाले श्रमिक प्रवासी श्रमिक है जो काम के लिए दूसरे राज्यो से यहां आए है। इन श्रमिको को रहने, स्वास्थ्य सुरक्षा, शौचालय, जैसी कोई सुविधा नही है। इन श्रमिको को यह सुविधा मिले इसके लिए मथुरा प्रशासन और सरकार के नुमाइंदों से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिससे उनकी यह समस्याए दूर हो सके और उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा भी मिल सके। इतना ही नही उनके बच्चों को शिक्षा मिले इसके लिए संगठन अपने स्कूल में शिक्षा दिलायेगा जिससे श्रमिको के बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सके।

Related Articles

Leave a Comment