Home » बिरयानी की ठेल लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष,

बिरयानी की ठेल लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष,

by admin

आगरा। शमशाबाद रोड के मधुपुर बाई पास पर सुबह सुबह उस समय कोहराम मच गया जब विशेष समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए। छोटी सी बात से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ता चला गया और दोनों पक्षो के लोग लाठी डंडे ओर चाकू ले कर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। खून से लथपथ कई लोगों को देखते हुए में चीख पुकार मच गयी।

घटना की जानकरी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के लोगो को हिरासत में ले लिया। वहीँ घायलों को इलाज के लिए हुए आगरा रेफर कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि बिरयानी की ठेल लगाने को लेकर विवाद हुआ है। परिवार के लोग ही ठेल लगा रहे थे तो दूसरा पक्ष विरोध में उतर आया। विरोधी पक्ष ने चाक़ू और लाठी डंडो से हमला कर दिया जिसमे कई लोग लहूलुहान हो गए है।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि विशेष समुदाय के परिवार के दो पक्षो में विवाद हुआ है जिसमें कुछ लोग घायल हो गए है। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है तो घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Comment