Home » आगरा पुलिस ने फैक्ट्री में मारा छापा, नकली सेनेटाइजर-हैंडवॉश के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार

आगरा पुलिस ने फैक्ट्री में मारा छापा, नकली सेनेटाइजर-हैंडवॉश के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार

by admin
Agra police raided factory, two accused arrested with fake sanitizer-handwash

आगरा। ताजनगरी में आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने नकली सेनेटाइजर, फिनायल, हैंडवाश बनाने वाली एक फैक्टी का भंडाफोड़ करते हुए 2500 लीटर नकली सेनेटाइजर के साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

आगरा में दवाओं व अन्य प्रकार के उत्पादों पर बढ़ती कालाबाजारी को रोकने के लिये आगरा पुलिस द्वारा एक वाट्सएप्प नंबर आम जनमानस के लिये जारी किया गया था, जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं भी हो रही कालाबाजारी की सूचना पुलिस को दे सकता था। इसी क्रम में आज आगरा पुलिस को थाना एत्माद्दोला क्षेत्र में नकली सेनेटाइजर बनाये जाने की सूचना मिली थी।

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फैक्टरी पर ड्रग विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम बना कर छापा मार कार्यवाही की गयी। जिसमें फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में सेनेटाइजर व हैंडवाश बरामद हुआ। इस फेक्ट्री का कोई लाइसेंस नही था, यहाँ नकली हेंडवाश और सेनेटाइजर बनाया जा रहा था जिसे आसपास के बाजार में बेचा जा रहा था। मौके से दो लोगो को पकड़ने में सफलता मिली है।

Related Articles