Home » यमुना में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर की मदद से तलाश जारी

यमुना में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर की मदद से तलाश जारी

by admin

आगरा। यमुना नदी में नहाते समय अचानक से युवक डूबा गया। युवक को डूबता देख साथी युवक ने शोर मचाया और नदी पर मौजूद लोग एकत्रित हो गए। युवक के नदी में डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोर भी नदी में कूदे लेकिन घंटो मशक्कत के बाद भी युवक के पता नही लग सका। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना थाना डौकी क्षेत्र के तनोरा नूरपुर स्थित यमुना नदी की है। बताया जाता है कि क्षेत्र के ही दो युवक सलमान और अरबाज नदी में नहाने के लिए पहुँचे थे। नहाते समय अरबाज पुत्र निनुआ निवासी नूरपुर नया तनोरा का अचानक पैर फिसल गया और वो नदी के अंदर चला गया। अरबाज को नदी में डूबता देख सलमान ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर दौड़े। युवक के डूबने की जानकारी होते ही स्थानीय गोताखोरो को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी में डूबे अरबाज को ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन घंटो की मशक्कत के बाद भी अरबाज नही मिला और न ही उसका शव।

युवक के न मिलने पर इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी तो वहीं अरबाज के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को ढूढ़ने का प्रयास कर रही है।

Related Articles