Home » गढ़ी जहान सिंह मार्ग पर मिला अज्ञात शव, मुंह से निकल रहा था खून

गढ़ी जहान सिंह मार्ग पर मिला अज्ञात शव, मुंह से निकल रहा था खून

by admin

शमसाबाद क्षेत्र स्थित गढ़ी जहान सिंह मार्ग पर सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणोंं से जानकारी की। सड़क के किनारे पड़े मृतक के शव से खून बह रहा था।

सुबह तकरीबन 9 बजे थाना शमसाबाद क्षेत्र के गढ़ी जहान सिंह मार्ग पर सड़क किनारे एक शव
पड़ा मिला। थाना शमसाबाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर राजकुमार बालियान पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घटनास्थल पर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी प्रधान जितेन सिंह ने बताया कि सड़क किनारे शव मिला हुआ था, सूचना पर पुलिस पहुंची है।

Related Articles