Home » आगरा में योगी के दो योद्धा, जाने उनका राजनैतिक इतिहास

आगरा में योगी के दो योद्धा, जाने उनका राजनैतिक इतिहास

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी से पहली बार एक साथ दो मंत्रियों को उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में जगह मिली है जिससे आगरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। राजभवन में विधायक चौधरी उदयभान सिंह और विधायक डॉ जीएस धर्मेश के शपथ लेने के बाद शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं तो मिठाइयां बांटकर इसकी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।

आगरा जिले में विधायक, सांसद से लेकर महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगभग सभी कुर्सियों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि काबिज है। ऐसे में कई बार आगरा वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की यह मांग उठाई थी कि सीएम योगी के मंत्रिमंडल में ताजनगरी से भी कई चेहरे शामिल किए जाएं। आगरा वासियों और भाजपाइयों की यह मुराद बुधवार को पूरी हो गई जब चौधरी उदयभान सिंह और डॉ जीएस धर्मेश ने राजभवन में राज मंत्री के रूप में शपथ ली।

आइए जानते हैं कि योगी के कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाले आगरा से राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह और डॉक्टर जी एस धर्मेश का पुराना राजनीतिक इतिहास क्या रहा है –

राज्यमंत्री व विधायक चौधरी उदयभान की प्रोफाइल –

चौधरी उदयभान भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ता हैं। इससे पूर्व भी चौधरी उदयभान एक बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में चौधरी उदयभान भारतीय जनता पार्टी से फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक हैं । इस बार चौधरी उदयभान लगभग 54000 वोटों से जीते थे। अब तक चौधरी उदयभान सात वार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें चौधरी उदयभान दो बार विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचे हैं। विधायक चौधरी उदयभान आगरा में विख्यात रेस्टॉरेंट शांति स्वीट्स के स्वामी भी हैं।
पार्टी ने ने दो बार जिलाध्यक्ष बनाया है। सन 1991 में पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया। 1991 में चौधरी उदयभान पहली बार चुनाव लड़े जिसमें 1700 वोटों से हारे थे। दूसरी बार सन् 1993 में दयालबाग विधानसभा सीट से चौधरी उदयभान फिर चुनाव लड़े जिसमें 24500 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की। समाज सेवा के क्षेत्र में भी चौधरी उदयभान ने आगरा में बहुत काम किया है।

विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश की प्रोफाइल –

डॉक्टर जी एस की शैक्षिक योग्यता एमबीबीएस है। डॉ धर्मेश आगरा ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना क्लीनिक संचालन करते हैं। धर्मेश के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। विधायक धर्मेश ने सन 1994 में भाजपा में प्रवेश किया।
इससे पहले डॉक्टर जीएस धर्मेश कांग्रेस पार्टी का काम किया करते थे। विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। विधायक धर्मेश 2012 में विधानसभा चुनाव में करीब 5400 वोटों से हारे। 2017 में भाजपा से आगरा छावनी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा और करीब 45000 वोटों से जीत हासिल करके विधानसभा पहुंचे।
वर्तमान में डॉक्टर जीएस धर्मेश आगरा छावनी विधानसभा के बीजेपी विधायक हैं। भाजपा से पूर्व विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश कांग्रेस में जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा सन 1989 में मौजूदा विधायक जी डॉ जी एस धर्मेश कांग्रेस के पार्षद भी चुने गए थे। 1994 से विधायक डॉक्टर धर्मेश लगातार भाजपा में कार्य कर रहे हैं और अब छावनी विधानसभा से मौजूदा विधायक है।

Related Articles

Leave a Comment