Home » चौधरी उदयभान सिंह और डॉ जी. एस. धर्मेश बने राज्य मंत्री

चौधरी उदयभान सिंह और डॉ जी. एस. धर्मेश बने राज्य मंत्री

by admin

आगरा। तमाम कयासों के बाद आखिरकार बुधवार को हुए यूपी मंत्री मंडल के विस्तार में ताज नगरी से दो चेहरे शामिल हो गए हैं। जिसमें फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी उदय भान सिंह और छावनी विधायक डॉ जी. एस. धर्मेश है। दोनों को राज्य मंत्री बनाया गया है। योगी के कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट विस्तार में शामिल हुए सभी मंत्रियों को बधाई दी।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आगरा से कई चेहरे मंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे। जिसमें चौधरी उदयभान और डॉक्टर जीएस धर्मेश के साथ साथ विधायक योगेंद्र उपाध्याय, रामवीर उपाध्याय और विधायिका रानी पक्षालिका का नाम चल रहा था। लेकिन इस दौड़ में फतेहपुर सीकरी और छावनी विधायक आगे निकल गए और पहली बार आगरा से उत्तर प्रदेश को दो मंत्री मिले हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में 23 मंत्रियों ने राजभवन में शपथ जिसमें 14 नए मंत्री शामिल हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों के साथ बैठक लेंगे। संभव है कि बैठक में चर्चा करने के बाद योगी आदित्यनाथ जल्द ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची –

ये बने कैबिनेट मंत्री
डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री
चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री
सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री

अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री
उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री
राम नरेश अग्निहोत्री
कमला रानी वरुण

इनको मिला स्वतंत्र प्रभार
नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल।

ये बने राज्यमंत्री
अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल।

Related Articles

Leave a Comment