Home » आगरा की बेटी का कहानी संग्रह विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पित..

आगरा की बेटी का कहानी संग्रह विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पित..

by pawan sharma

आगरा। आगरा में जन्मी,पली बढ़ी और शिक्षित हुईं श्रीमती रेनू अंशुल के दूसरे कहानी संग्रह “कहना है कुछ” का लोकार्पण दिल्ली के प्रगति मैदान पर चल रहे 9 दिवसीय विश्व पुस्तक मेले के अंतिम दिन किया गया। इस कहानी संग्रह पुस्तक का विमोचन राजकमल-लोकभारती प्रकाशन समूह के चेयरमैन अशोक कुमार माहेश्वरी, आर के ग्रोवर और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक अंशुल अग्रवाल ने किया। इस पुस्तक में 19 कहानियो का संग्रह है।

लेखिका रेनू अंशुल के इस कहानी संग्रह के देश के विख्यात प्रकाशक लोकभारती प्रकाशन से प्रकाशित होने से लेखिका काफी उत्शाहीत है। लेखिका रेनू अंशुल का यह दूसरा कहानी संग्रह है। इस संग्रह में हर कहानी में, हर किरदार में, हर शब्द में, मैं हूं..आप हैं.. हम सब हैं.. इसकी हर कहानी आम आदमी और आम जिंदगी से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि चाह है कि आसमां की बुलंदियां छू सकूं। कुछ ऐसा लिख जाऊं कि बस इस साहित्य की दुनिया में रम सकूं..

गौरतलब है कि श्रीमती रेनू अंशुल का पहला कहानी संग्रह “उसके सपनों के रंग” का विमोचन तीन वर्ष पहले आगरा में ताज महोत्सव में किया गया था, और इस संग्रह को साहित्यकारों व समीक्षकों की खास सराहना मिली थी।

Related Articles

Leave a Comment