Home » विश्व गौरैया दिवस पर लोकस्वर संस्था ने गौरैया को बचाने का किया आह्वान, बांटे पक्षी के घरौंदे

विश्व गौरैया दिवस पर लोकस्वर संस्था ने गौरैया को बचाने का किया आह्वान, बांटे पक्षी के घरौंदे

by admin

आगरा। विलुप्त होती चली जा रही गौरैया प्रजाति को बचाने के लिए सामाजिक संस्थाए और जागरूक आम जनमानस आगे आ रहे हैं। विश्व गौरैया दिवस पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक तरफ जहां शहर में कोरोना वायरस की दहशत व्याप्त थी तो दूसरी ओर पर्यावरण प्रेमी गौरैया चिड़िया के लिए घरौंदे लेने के लिए बेलनगंज स्थित सीताराम मार्केट पहुँच रहे थे। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर लोकस्वर संस्था द्वारा घरौंदे के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था।

गौरैया को बचाने और उसके लिए घरौदे लेने वाले पर्यावरण प्रेमी भारी संख्या में पहुँचे जिन्हें लोकस्वर संस्था के पदाधिकारियों ने निःशुल्क घरौंदे दिए। विश्व गौरैया दिवस पर पर्यावरण को सुधारने और गौरैया को बचाने के लिऐ शहरवासियों मे उत्साह देखने को मिला।

लोकेस्वर संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना था कि पूरा विश्व करोना व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से परेशान है, इस कारण आज मानवों के घरों में कैद होने की हालत पैदा हो गयी है। लोकस्वर पिछले 10 सालों पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ पौधे लगाने के साथ पक्षियो को बचाने के लिऐ प्रयास कर रही है। राजीव गुप्ता का कहना है कि अगर गौरैया बचेगी तो पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है।

Related Articles