Home » जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं, वातावरण बचाएं – एबीवीपी

जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं, वातावरण बचाएं – एबीवीपी

by admin

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के चल रहे 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगरा महानगर के छावनी नगर स्थित त्रिवेणी देवी गर्ल्स इन्टर कालेज मे वातावरण को सन्तुलित करने के लिए वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आगरा महानगर निरन्तर वृक्षरोपण कर आम जन मानस को जागरुक करने का प्रयास कर रहा है। अभाविप आगरा महानगर की ईकाई पर्यावरण को लेकर समस्त आगरा वासियों से आवहन करती है कि एक वृक्ष अपने जीवन में अवश्य लगाये।

कालेज प्रचार्य अंजु शर्मा ने बताया कि वर्तमान मे वृक्षों को लगाना बहुत ही आवश्यक है। यदि हम सब मिलकर ये कार्य करे तो यह सम्भव है कि देश में वातावरण सन्तुलन हो जाएगा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा कार्य सरहानीय है।

नगर मंत्री शुभम कश्यप का कहना था कि आज विद्यार्थी परिषद द्वारा जो वृक्ष लगाये गये हैं उनका मक़सद सिर्फ वृक्ष लगा कर छोड़ने तक नही है अपितु एक वृक्ष पर दो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक दिन इसका रखरखाव करा जायेगा और इन वृक्षों को पूर्ण लगन के साथ बडा किया जायेगा।

कार्यक्रम में आगरा महानगर मंत्री ललित शर्मा, प्रान्त छात्रा प्रमुख सपना भदौरिया, आस्था शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment