Home » ‘अगर मैं जीता तो ताज़ म्यूजियम का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन के नाम रखने की लड़ाई लड़ूंगा’ – विनोद बंसल

‘अगर मैं जीता तो ताज़ म्यूजियम का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन के नाम रखने की लड़ाई लड़ूंगा’ – विनोद बंसल

by admin
'If I win, I will fight to rename the Taj Museum after Maharaja Agrasen' - Vinod Bansal

Agra. आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अपने प्रस्तावकों के साथ विनोद बंसल जिला मुख्यालय पहुँचे। लगभग तीन घंटे जिला मुख्यालय में नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निकले। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए जीत का दावा किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद बंसल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई नया चेहरा नहीं है। पिछले चुनाव में भी दावेदारी करने के बाद उन्हें टिकट नहीं मिली लेकिन महापौर का चुनाव उन्होंने दमखम के साथ लड़ा था। भले ही उन्हें इस चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई लेकिन इस विधानसभा में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बना ली है।

विनोद बंसल ने कहा कि इस क्षेत्र में कई दशकों से भाजपा का विधायक रहा है लेकिन विकास कुछ नहीं। मेयर सीट के साथ निगम में दशकों से भाजपा का कब्जा लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। इस बार का महापौर का कार्यकाल तो सुभान अल्लाह है चारों तरफ सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हैं। पेयजल की समस्या व्याप्त है और सड़कों पर बहता हुआ आपको दिखाई दे जाएगा।

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल को भाजपाई बेमिसाल कार्यकाल बता रहे हैं लेकिन आम व्यक्ति से पूछो वह इनके कार्यकाल की उपलब्धियां गिना देगा सबसे बड़ी उपलब्धि बेरोजगारी, दूसरी महंगाई, तीसरी बढ़ता अपराध, चौथी भ्रष्टाचार है। इन सभी को दूर करने का वायदा सरकार ने 5 साल पहले आम जनता से किया था लेकिन 5 सालों में यह समस्याएं दुगनी हो गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने कहा कि वैश्य को सबसे बड़ा सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने 10 महीने फतेहाबाद रोड पर बन रहे ताज म्यूजियम का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखे जाने के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन एक भी भाजपा का विधायक, सांसद या अन्य जनप्रतिनिधि इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए नहीं आया। अगर उत्तर विधानसभा से मैं जीत कर आया तो ताज म्यूजियम का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर हो इसके लिए पुरजोर तरीके से लड़ाई लड़ लूंगा। महाराजा अग्रसेन के नाम पर ताज म्यूजियम होने पर महाराजा अग्रसेन का इतिहास उसमें संरक्षित करके रखा जाएगा और युवा पीढ़ी उस से रूबरू हो सकेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने कहा कि भाजपा अपना परंपरागत वोट वैश्य समाज को मानती है लेकिन सबसे ज्यादा भाजपा ने इसी वर्ग को छला है। चाहे वह जीएसटी के नाम पर हो नोटबंदी के नाम पर हो या फिर पुलिस इन शोषण हो चारों तरफ सिर्फ इस वर्ग का ही शोषण हो रहा है लेकिन भाजपा सरकार ने इस समाज को तवज्जो नहीं दी है। अगर समाज में मुझे विधायक के रूप में चुना तो समाज को हर तरह का सम्मान दिलाए जाने की लड़ाई लडूंगा।

Related Articles