Home » आगरा कैंट पर डीज़ल शेड में कार्यरत कर्मचारियों ने दिया धरना, रेल अधिकारियों के ख़िलाफ़ की नारेबाजी

आगरा कैंट पर डीज़ल शेड में कार्यरत कर्मचारियों ने दिया धरना, रेल अधिकारियों के ख़िलाफ़ की नारेबाजी

by admin
Employees working in diesel shed at Agra Cantt staged a sit-in, sloganeering against railway officials

Agra. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ की ओर से ईदगाह डेमू कार शेड आगरा छावनी पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में एनसीआरईएस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आगरा रेल मंडल के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने डीजल शेड में काम करने वाले कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग उठाई।

यह है मामला

आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा छावनी के डीज़ल शेड को खत्म किया जा रहा है। इस डीज़ल शेड में काम करने वाले कर्मचारियों को पहले समायोजित करने के निर्देश हुए थे लेकिन अगले दिन सभी के ट्रांसफर कर दिए। इस घटना से कर्मचारियों में रोष है। इस संबंध एनसीआरईएस में अधिकारियों से वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं निकला है।

स्थानांतरण आदेश हो रद्द

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से डीज़ल शेड के सभी कर्मचारियों से यही विभाग में समायोजित होने के लिए फॉर्म भरवाए गए लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है बल्कि उनका स्थानांतरण किया जा रहा है। धरना देकर आगरा रेल मंडल के अधिकारियों से मांग की है कि वह स्थानांतरण के आदेश को वापस ले।

छुट्टी लेकर कर्मचारी धरने में हुए शामिल

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कैजुअल लीव लेकर साथी धरने में शामिल हुए है। दीपावली पर्व के बाद इस मुद्दे को लेकर बैठक की जाएगी और आगे की रणनीति तैयार होगी।

Related Articles