Home » दवा व्यापारी की मृतक माँ के शव को वॉटर वर्क्स चौराहे पर रखकर काटा हंगामा, महापौर की पुलिस से हुई नोंक-झोंक

दवा व्यापारी की मृतक माँ के शव को वॉटर वर्क्स चौराहे पर रखकर काटा हंगामा, महापौर की पुलिस से हुई नोंक-झोंक

by admin
The ruckus created by placing the dead body of the drug dealer's deceased mother at the water works intersection, the mayor clashed with the police

आगरा। बीते दिन बुधवार को ड्रग माफियाओं के खिलाफ आगरा पुलिस द्वारा संपत्ति ज़ब्त व कुर्की की कार्रवाई की गयी थी। इस कार्यवाई के बाद सदमे के चलते एक दवा माफिया की मां का गुरुवार सुबह निधन हो गया। निधन होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने वाटर वर्क्स चौराहे पर मृतक महिला का शव रखकर जमकर हंगामा काटा। इसकी जानकारी होने पर महापौर नवीन जैन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं जाम लगने की सूचना पर आगरा एसपी सिटी सहित पुलिस फ़ोर्स भी मौके पर पहुंच गई। महापौर की मौजूदगी में आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों की पुलिस से काफी तकरार भी हुई।

महापौर नवीन जैन ने भी मृतक महिला के मकान को ज़ब्त किए जाने की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ‘आपने बहुत गलत कार्यवाई की है। आपके द्वारा जो मकान ज़ब्त किया गया है, वह आरोपित के जन्म से पहले की संपत्ति है यानी वह आरोपित की नहीं है। कानून के तहत आप आरोपित की संपत्ति कुर्क करनी थी, लेकिन आपकी गलत कार्यवाई के कारण निर्दोष माँ को सदमा लगा और उनकी मौत हो गयी।

वहीं एसपी सिटी आगरा विकास कुमार द्वारा सफ़ाई दी गयी कि वे अगर चाहे तो इस कार्यवाई के ख़िलाफ़ जा सकते हैं। उन्होंने सिर्फ कोर्ट के आदेश का पालन किया है। लेकिन निर्दोष महिला के निधन होने के बाद अब उनके साथ क्या न्याय होगा, एसपी सिटी महापौर के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

Related Articles