Home » व्यापारियों ने दी प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि, पुलिस कार्यशैली में बदलाव की जरूरत

व्यापारियों ने दी प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि, पुलिस कार्यशैली में बदलाव की जरूरत

by admin

आगरा। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत को लेकर शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। शहरवासी आधी आबादी की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़को पर उतर आए है। बीती रात बोदला बाजार कमेटी के व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों ने हैदराबाद की पशु चिकित्सक प्रियंका को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने देश में महिलाओं, युवतियों और छोटी छोटी बच्चियों के साथ बढ़ती जा रही बलात्कार जैसी जघन्य अपराध को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए इन घटनाओं पर रोष प्रकट किया।

आप पार्टी के जिला अध्यक्ष कपिल वाजपेई का कहना था कि ऐसी कोई गली नही है जहाँ महिलाएं अपने आप को सुरक्षित समझती हो या युवतियां व बच्चियां बेखौफ होकर जीवन के इन पलों को जी रही हो। लड़कियों को शिक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मनचलों और दूषित मानसिकता वाले लोगों ने शिक्षा के मंदिर को भी नही छोड़ा है। आधी आबादी घर में कैद होने को मजबूर है।

बोदला बाजार कमेटी और बोदला के गणमान्य नागरिकों का कहना था कि शायद इन अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ निकल चुका है। क्योंकि पुलिस की साख भी एक आम आदमी के मन में अच्छी नही है। पुलिस अपराधियों को पकड़ती नही जिससे उनका हौसला बुलंद हो रहा है।

व्यापारियों ने सवाल उठाया कि बलात्कार जैसी गंभीर घटनाओं पर रोक कैसे लगेगी। क्योंकि इस देश में बलात्कार जैसे जंघन्य अपराध के लिए कठोर कानून नही है।

सभी लोगों ने पशु चिकित्सक प्रियंका को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मशांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इस दौरान कपिल बाजपाई, भरत मित्तल, जीएस बेदी, सोनू वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, मनोज गर्ग, मोहित वर्मा, कुलदीप सिंह गोला, अब्दुल रहमान, संदीप यादव, प्रमोद गोयल, अंकित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रूप किशोर चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles