आगरा। फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा व शाही जामा मस्जिद में अक्सर मधुमक्खी के छत्ते (घोंसला) बने रहते हैं जिनमे हजारों की तादात में मधुमक्खी रहती हैं। सर्द मौसम शुरू होने पर यह मक्खियां विचलित होकर लोगों को डंक मारने लगती हैं। पिछले वर्ष एक विदेशी सैलानी को मधुमक्खियां ने डंक मार बुरी तरह घायल कर दिया था। इस समय भी मधुमक्खियों ने पर्यटकों का घूमना मुश्किल कर रखा है। मौसम बदलने पर मक्खियां पर्यटकों के पीछे लग जाती हैं। शनिवार को कई पर्यटकों को मधुमक्खी द्वारा काट लिया गया जिससे पर्यटकों में भगदड़ मच गई।
टूरिस्ट गाइडों द्वारा व मज़ार पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई दिनों से मक्खियां पर्यटकों को काट रही हैं जिससे रोज़ भगदड़ मच जाती है। मक्खियां पर्यटकों के पीछे लग जाती हैं। अफरा तफरी में कई महिला, बच्चे व बुजुर्ग गिर कर चोटिल तक हो जाते हैं। फतेहपुर सीकरी में एएसआई विभाग को इसके बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है। परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है, शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8