1.5K
आगरा। सावन माह के शुरुआत में शहर में हुई झमाझम बारिश के बाद इन दिनों गर्मी के बढ़ते पारे और उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है कि अगले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और बादल छा जाने के साथ बारिश हो सकती है। बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी आगरा में है। यहां का तापमान लगभग 38 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 अगस्त यानी शुक्रवार से आगरा शहर में बादल छा जाएंगे और अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में धूप निकलने से उमस लगातार बनी रहेगी जिसके चलते तापमान में गिरावट के आसार बहुत कम हैं। 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है।