Home » आगरा के होटल ने oyo कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

आगरा के होटल ने oyo कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

by admin

आगरा। ऑनलाइन होटल उपलब्ध कराने वाली ओयो कंपनी के खिलाफ होटल चाणक्य की ओर से सदर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। होटल चाणक्य के मैनेजर ने ओयो कंपनी के मालिक और लोकल मैनेजर सहित तीन व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। शहीद नगर स्थित चाणक्य होटल के मैनेजर ने धोखाधड़ी कर 4 लाख 50 हजार का नुकसान पहुंचाने का आरोप कंपनी के मालिक, रितेश अग्रवाल, अभिनव पाठक और उदय सिंह को नामजद किया गया है।

चाणक्य होटल की मालिक वंदना प्रसाद का कहना है कि ओयो कंपनी से होटल का एग्रीमेंट 9 सितंबर 2018 को हुआ था। इस अग्रीमेंट के अनुसार कंपनी को होटल चाणक्य का मेंटेनेंस, प्रचार प्रसार करना, बिजनेस उपलब्ध कराना और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस पर खर्च होने वाली धनराशि का कंपनी को व्यय करना था। इसके बदले में होटल को होने वाली अमन देनी की 30% धनराशि कमीशन के रूप में ओयो कंपनी को देनी थी।

इस एग्रीमेंट की अवधि 1 साल के लिए 8 सितंबर तक की थी। एग्रीमेंट के बाद कंपनी की होटल में टीवी, एसी, बेड शीट, कवर, स्टेबलाइजर आदि उपलब्ध कराए गए जिनकी कीमत 8 लाख 50 हजार थी मगर कंपनी ने इनकी कीमत 9 लाख लगाई। सामान भी लोकल कंपनी का था जो 3 माह के अंदर खराब होने लगा और अन्य सामानों की स्थिति भी ठीक नही है। ओयो कंपनी ने इन सामानों के बिल भी नही दिये जिससे उन सामानों की गारंटी भी नही ले सके। होटल की आमदनी का प्रतिमा ऑडिट भी किया गया जिसमें गलत तरीके से पेनलिटी लगा दी गई। शिकायत करने पर कोई समाधान भी नहीं किया गया। सितंबर तक कंपनी ने लाख रुपये कमीशन के रूप में प्राप्त कर लिए। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पुराने फोटो अपलोड कर रखे हैं। इससे होटल का व्यवसाय प्रभावित प्रभावित हो गया। एग्रीमेंट खत्म होने पर जब होटल के बिजनेस पोर्टल का पासवर्ड मांगे गया तो वह भी नहीं दिया गया।

फिलहाल सदर थाना पुलिस ने होटल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

Related Articles