Home » पूर्व मंत्री की जमीन पर कर लिया कब्ज़ा, नगर आयुक्त से की शिकायत

पूर्व मंत्री की जमीन पर कर लिया कब्ज़ा, नगर आयुक्त से की शिकायत

by admin

आगरा। सरकारी मशीनरी किस तरह से अपनी आँख बंद कर काम कर रही है और भ्रष्टाचार किस चरम तक है। इसका जीता जागता उदाहरण पिनाहट में देखने को मिला। सरकारी मशीनरी ने पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह को भी नही छोड़ा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तहसील प्रशासन और डूडा ने पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की भूमि पर ही कब्जा करा दिया। मामला प्रकाश में आया तो पूर्व मंत्री के भी होश उड़ गए। आनन फानन में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और जमीन पर चल रहे काम को रुकवा दिया गया। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो इसलिए पीड़ित पूर्व मंत्री ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की।

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि पिनाहट में उनकी पैतृक संपत्ति है। डूडा के अधिकारियों ने पिनाहट के वार्ड संख्या 7 में बसंती देवी, चंदन सिंह, सुभाष कुमार, मनीष वर्मा और मिथलेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत पात्र घोषित करते हुए घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता जारी कर दी। वहां घर बनाने का काम भी शुरू हो गया तो उन्हें इस संबंध में जानकारी हुई। इस पर उन्होंने अपने दस्तावेज खंगाल तो पता चला कि जिस जमीन पर 6 लोगों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है वह तो उनकी पैतृक संपत्ति का हिस्सा है। पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी से भी संबंध में शिकायत की। इस पर दो लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुलिस ने जेल भी भेज दिया और काम भी बंद करा दिया।

पूर्व मंत्री का कहना है कि बिना सही जांच पड़ताल के उनकी जमीन पर इन लोगों को मालिकाना हक दर्शा कर जमीन हड़पने की कोशिश एक साजिश का हिस्सा है। इसमें डूडा और तहसील के कर्मचारी भी लिप्त हैं। जिन 6 लोगों को पात्र माना गया उनके पास जमीन के संबंध क्या दस्तावेज थे। इसकी सही जांच पड़ताल नहीं की गई। इस तरह किसी भी संपत्ति पर काबिज किया जा सकता है।

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से मांग की है कि वह इस संबंध में अपनी जांच कर इस मामले में संलिप्त डूडा के अधिकारियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Related Articles